IMG 20230710 WA0299 नहर मंत्री से मिला इंदिरा गांधी नहर परियोजना संयुक्त संघर्ष समिति का शिष्ठमण्डल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आज इगानप संयुक्त संघर्ष समिति के शिष्ठ मंडल ने भंवर पुरोहित के नेतृत्व में जल संसाधन नहर मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय से नहर विभाग की जमीन बेचने के मुद्दे को लेकर मुलाकात की। राजस्थान सरकार द्वारा इआरसीपी कैनाल प्रोजेक्ट का खर्च पूरा करने के लिए जल संसाधन विभाग के अधीन आने वाली भूमि को बेचने का निर्णय लिया है इसके सम्बन्ध में संघर्ष समिति के संयोजक भँवर पुरोहित के नेतृत्व में इगानप मंत्री श्री महेंद्र जीत सिंह मालवीय से सर्किट हाऊस में मिला।

संयोजक भँवर पुरोहित ने वर्ष 2008 में संघर्ष समिति के बैनर तले नहर कर्मियों ने ये भूमि नहर कर्मियों को रिजर्व प्राइज पर मिले इसके लिए एक लम्बा संघर्ष किया। बाद में पूर्ववर्ती प्रमुख शासन सचिव इगानप, अध्यक्ष नहर बोर्ड,मुख्य अभियंता इगानप ने नहर कर्मियों के पक्ष मे ये भूमि रिजर्व प्राइज पर मिले इस बात की अनुशंसा की थी.

पुरोहित ने कहा कि एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित नहर को बनाने में इगानप के मजदूर कर्मचारियों अभियंता गणो ने विकट परिस्थितियों में इसका निर्माण करवाया है अतः ये जमीन आरक्षित दर पर देने की कृपा करवाएं मंत्री मालवीय ने शिष्ठ मंडल को ये आशस्वत किया है पुरानी अनुशंषाओ पर पुनः अध्ययन कर कर्मचारियों के हित में करने का सकारात्मक प्रयास करूंगा.

शिष्ठ मंडल में कमल अनुरागी, सुनील सिंह, हेमन्त सोनी, ईश्वर सिंह, पवन चौधरी, रमेश पुरोहित, मोहम्मद सलीम, सरिता पुरोहित, सुनील कनोजिया आदि कर्मचारी साथी उपस्थित थे।


Share This News