ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 90 <em>पेट्रोल ,डीजल तथा घरेलू गैस सिलेंडर का स्टॉक आरक्षित रखने के आदेश</em> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

आगामी मॉनसून के मद्देनजर जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Thar पोस्ट, न्यूज़ बीकानेर। जिला मजिस्ट्रेट और जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने आगामी मानसून के दौरान बाढ़ और अतिवृष्टि की स्थिति में प्रभावित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को रसोई गैस और पेट्रोल ,डीजल उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित एजेंसी को अपने यहां निर्धारित स्टॉक आरक्षित रखने के आदेश जारी किए हैं।
इस संबंध में जारी आदेशानुसार प्रत्येक गैस एजेंसी को अपने अधिकृत गोदाम में 25 घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 30 सितंबर तक स्टॉक में आरक्षित रखने होंगे। इसी प्रकार मॉनसून के दौरान बाढ़ या अतिवृष्टि की स्थिति में प्रभावित क्षेत्रों में पेट्रोल, डीजल की मांग और सुविधानुसार उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने के लिए जिले के प्रत्येक पेट्रोल पंप पर 2000 लीटर डीजल व 1000 लीटर पेट्रोल का स्टॉक आरक्षित रखने के आदेश दिए गए हैं, इस आरक्षित स्टॉक में डेड स्टॉक शामिल नहीं होगा। दोनों आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे तथा आगामी 30 सितंबर तक प्रभाव में रहेंगे।


Share This News