ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 6 पत्नी के बाद पति ने की आत्महत्या, ईदगाह बारी के पास रहते थे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले में पत्नी द्वारा अपनी इहलीला समाप्त करने के 24 घंटे बाद पति ने भी फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पति ने सोमवार सुबह श्मशान पहुंचकर फांसी का फंदा लगा लिया। महिला के पीहर वालों ने पति समेत सास, ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को रंजना नाम की एक महिला ने सुसाइड कर लिया। रंजना ईदगाह बारी के पास रहती थी। उसने जहर खा लिया था। पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसके पिता प्रदीप भाटी ने नयाशहर थाने में मामला दर्ज कराया। इसमें पति चंद्र प्रकाश, ससुर कंवरलाल, सास मीना और ननद रेखा और ननदोई हर कुलिश भाटी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।

बाद में एफआईआर से परेशान होकर पति चंद्र प्रकाश ने घर के पास ही एक श्मशान घाट में पहुंचकर पेड़ से फंदा लगा लिया। उसे भी पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया गया। मृतक का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया गया।रंजना और चंद्रप्रकाश के दो बच्चे हैं। दो ही दिन में मां और बाप दोनों दुनिया छोड़कर चले गए हैं। दोनों मामलों की छानबीन सीओ सिटी पवन भदौरिया करेंगे। फिलहाल चंद्रप्रकाश के परिवार की ओर से कोई एफआईआर नहीं दी गई है। बल्कि पोस्टमार्टम के आधार पर ही छानबीन की जा रही है।


Share This News