ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220806 225049 4 गोचर भूमि की दीवार को कुछ बदमाशों ने तोड़ा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले की मुरलीधर व्यास कॉलोनी से आगे बनी गोचर भूमि की दीवार को कुछ बदमाशों ने तोड़ दिया। पिकअप गाड़ी से जानबूझकर दीवार को तोड़ते का ये दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके आधार पर नाल थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के प्रयासों से इस दीवार का निर्माण किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सोलह जून की रात दो पिकअप गाड़ी इस दीवार के पास आई। इसमें एक पिकअप के चालक ने गाड़ी को बेक लेते हुए दीवार पर दो टक्कर मारी, जिससे करीब दस फीट का एरिया टूट गया। गायों के लिए आरक्षित इस जगह को सुरक्षित करने के लिए दीवार का निर्माण किया जा रहा है। कई किलोमीटर तक बनने वाली इस दीवार के लिए जन सहयोग लिया जा रहा है। दीवार बनने से असामाजिक तत्वों का अंदर जाना लगभग बंद हो गया। कब्जे करने भी अब संभव नहीं हो रहे। इसी से परेशान लोगों ने दीवार को तोड़ दिया है।

अब इस मामले में मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी खेत सिंह पुत्र तेजसिंह ने पांच जनों के खिलाफ नाल थाने में नामजद मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि शरह नथानियान गोचर संरक्षण समिति द्वारा गोचर भूमि की सुरक्षा एवं देखभाल की जाती है। गोचर भूमि की सुरक्षा के लिए समिति द्वारा चारदीवारी बनाई गई। 16 जून की रात को करीब ग्यारह बजे रमेश मोदी व मनु सेवग हमेशा की तरह गोचर की देखभाल कर रहे थे। इस दौरान दो-तीन गाडियों में 10-15 असामाजिक तत्व आए व जबरदस्ती गोचर भूमि का गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया। इस पर रमेश मोदी व मनुजी ने उनको रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने धमकाया कि ज्यादा बोले तो जान से मार देंगे।

आरोप है कि बदमाशों ने गोचर में रखा तार, ड्रम, चौसंगी, लोहे की कड़ाही उठाकर कैंपर में डाल लिये। जिस पर समिति का नाम लिखा हुआ है। सामान चोरी करके गणेश बिहार की तरफ गये। तब हल्ला सुनकर खेतसिंह, देवेन्द्र सिंह, अजयसिंह व अन्य भी वहां आ गये। इन सभी ने मोटरसाइकिल से पीछा किया तो उक्त लोगों ने गणेश विहार के पास गाड़ी रोककर उनके ऊपर पिस्तौल तान दी और कहा कि आगे बढ़े तो जान से मार देंगे।

आरोप है कि दीवार तोड़ने वालों में एक का नाम मनीष है उसके हाथ में पिस्तौल था जिसने फायर किया। जिससे वे लोग डर गए। परिवादी ने बताया कि इन लोगों को खेत सिंह व देवेन्द्र सिंह पूर्व में जानते है। जिनमें मनीष, राकेश, भगवानाराम, किशन, मुकेश निवासी बंगला नगर के खिलाफ नामजद एफआईआर करवाई गई है।


Share This News