ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230618 194820 डॉ सुनीता बनी फोर्टी विमन विंग की नई प्रेसिडेंट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज जयपुर। डॉ सुनीता शर्मा चुनी गई फोर्टी विमन विंग की नई प्रेसिडेंट डॉ सुनीता शर्मा को फोर्टी विमन विंग की प्रेसिडेंट नियुक्‍त किया गया है। फोर्टी अध्‍यक्ष सुरेश अग्रवाल ने डॉ सुनीता शर्मा को फोर्टी विमन विंग प्रेसिडेंट के पद पर नियुक्‍ति के आदेश जारी करते हुए कहा डॉ सुनीता शर्मा पिछले 3 साल से फोर्टी विमन विंग के विभिन्‍न पदों पर शिद्दत के साथ काम कर रहीं हैं। अब इन्‍हें एफवीवी के नेतृत्‍व की जिम्‍मेदारी सोंपी जा रही है। डॉ सुनीता शर्मा एक सफल निर्यातक के साथ चिकित्‍सक भी हैं, जो हमेशा वंचित, गरीब और महिला वर्ग को स्‍वास्‍थ्‍य के लिए जागरुक करती हैं।डॉ सुनीता शर्मा ने कहा कि फोर्टी विमन विंग प्रदेश का सबसे बड़ा और प्रभावशाली महिला संगठन है। इस संगठन की प्रतिष्‍ठा को आगे ले जाने का प्रयास करेंगी। इसके माध्‍यम से राजस्‍थान में वुमन ऑन्‍त्रप्रन्‍योरशिप के विकास और सरकार की योजनाओं को महिला उद्यमियों तक पहुंचाया जाएगा।


Share This News