ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230617 WA0198 <em>शिक्षा मंत्री ने मुक्ता प्रसाद नगर </em>पुलिस <em>थाने का किया लोकार्पण</em> , गंगाशहर में उद्घाटन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने मुक्ता प्रसाद नगर के नवसृजित पुलिस थाने का शनिवार को लोकार्पण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में थाना खोलने की लंबे समय की मांग की मांग थी, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इसे पूरा किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से यह थाना महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन के प्रति मित्रवत व्यवहार करे तथा थानों में आने वाले लोगों को बेहतर वातावरण मिले, इसके मद्देनजर प्रत्येक थाने में स्वागत कक्ष बनाए गए हैं।विभिन्न प्रकार के अपराधों के नियंत्रण के लिए विशेष शाखाओं का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में आमजन की भूमिका और भागीदारी भी महत्वपूर्ण होती है। प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक इसे समझे।
उन्होंने बताया कि थाने की घोषणा के साथ ही मुख्यमंत्री ने थाने के भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कर दी गई। जमीन स्वीकृति के लिए आवासन मंत्री और आयुक्त से वार्ता की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक के आग्रह पर उन्होंने थाने में बैरक निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपए स्वीकृत किए। उन्होंने बताया कि पूर्व में सुरक्षा के मद्देनजर कैमरे खरीदने के लिए यह राशि दी गई थी, बाद में कैमरे राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत कर दिए गए। ऐसे में इस राशि का उपयोग थाने में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए किया जाएगा।
संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने कहा कि आमजन की सुरक्षा के लिए सक्रिय पुलिसिंग की जरूरत है। बीकानेर पुलिस इस भूमिका पर खरी उतर रही है।
महानिरीक्षक पुलिस ओम प्रकाश ने कहा कि बीकानेर पुलिस आम जन के साथ खड़ी है तथा बेहतर पुलिसिंग के लिए ‘पिपुल फ्रेंडली’ नवाचार किए जा रहे हैं, जिन्हें उच्च स्तर पर सराहा गया है।
पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि पूर्व में यह पुलिस चौकी थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में इसे थाने के रूप में क्रमोन्नत किया। इसमें नया शहर क्षेत्र और बीछवाल का क्षेत्र (मुक्ता प्रसाद नगर, रामपुरा, सर्वोदय बस्ती, रीको और करनी इंडस्ट्रियल एरिया) को सम्मिलित किया गया है।
इससे पहले अतिथियों ने पुलिस थाने का उद्घाटन किया। सीओ सिटी पवन कुमार तथा मुक्ता प्रसाद थाने के एसएचओ अरविंद भारद्वाज ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश, सुखविंदर पाल सिंह, उपखंड अधिकारी अशोक बिश्नोई, दीप चंद, मनोज शर्मा, महेंद्र कल्ला सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया।

शिक्षा मंत्री ने गंगाशहर पुलिस वृत्ताधिकारी कार्यालय का किया उद्घाटन
बीकानेर शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने शनिवार को गंगाशहर में नए पुलिस वृत्ताधिकारी कार्यालय का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 की बजट घोषणा में यहां वृत्ताधिकारी कार्यालय स्थापित करने की घोषणा की। इसका प्राथमिकता से क्रियान्वयन करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय पुलिस के ध्येय वाक्य ‘आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय’ को साकार करे और मित्र बनकर आमजन की सुरक्षा करें।
शिक्षा मंत्री ने अपराध के बदलते हुए तरीकों पर चिंता जताई और कहा कि आज साइबर क्राइम के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में थानावार मौजीज लोगों को साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूक करें और ऐसे अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक थाने में साइबर विशेषज्ञ हों, जिससे किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में त्वरित कार्यवाही की जा सके। शिक्षा मंत्री ने नशे को अपराधों का मुख्य कारण बताया और कहा कि हमें नशे से दूर रहते हुए एक सभ्य समाज की परिकल्पना को साकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपसी प्रेम और सौहार्द बीकानेर की मुख्य पहचान है। इसे बनाए रखने में प्रत्येक व्यक्ति अपनी भागीदारी निभाएं।
पुलिस महा निरीक्षक ओमप्रकाश ने कहा कि बीकानेर अपराध मुक्त शहर है। यही यहां की सबसे बड़ी विशेषता है। उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन के कार्य पूर्ण तत्परता से करने के लिए प्रतिबद्ध है और बेहतर पुलिसिंग आमजन को उपलब्ध करवा रही है।
पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि बजट घोषणा की अनुपालना में गंगाशहर थाने में सीओ कार्यालय की अस्थाई शुरुआत की गई है। शीघ्र ही इसका नया भवन बनाया जाएगा।उन्होंने बताया कि गंगाशहर, नापासर और नाल थाने गंगाशहर वृत्त के अधीन होंगे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीपक शर्मा ने आभार जताया। गंगाशहर वृत्ताधिकारी मुकेश सोनी ने स्वागत उद्बोधन दिया और कार्यक्रम का संचालन किया।
इस दौरान त्रिलोकीनाथ कल्ला और अरविंद मिढ्ढा भी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में पुलिस के अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


Share This News