ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230616 WA0211 कांग्रेस ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान के अशोक गहलोत नीत कांग्रेस सरकार द्वारा बीकानेर में बनाया जा रहा विज्ञान पार्क के संबंध में कोई भी लोकार्पण या शिलान्यास कांग्रेस जन ही करेंगे, वे नही जिनका मकसद सिर्फ झूठी वाहवाही लेना हो यह बात जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने जिला कलेक्टर और संभागीय आयुक्त को दिए गए पत्र के साथ कही। जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की जब योजना की घोषणा यशस्वी मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की है, उसके लिए राशि, और जमीन सब कुछ राज्य की कांग्रेस सरकार उपलब्ध करवा रही है तो उसके लोकार्पण और शिलान्यास का कार्य भी कांग्रेस के नेताओं द्वारा होगा ना की उनसे जिनका कोई योगदान नहीं

जिला कलेक्टर ने कहा की वे इस मामले कि छानबीन करवाते है और निश्चित रहिए जो कार्य राज्य या कांग्रेस का है उस पर किसी और को स्वार्थ वश राजनीति नही करने देंगे
संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की इसके बाद कांग्रेस जन जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में संभागीय आयुक्त से भी इसी विषय पर वार्ता करने पहुंचे वार्ता करने गए समूह में यशपाल गहलोत के साथ ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी, महासचिवो में प्रेम जोशी,मनोज किराडू , राहुल जादूसंगत,आजम अली, फिरोज अहमद भाटी, पार्षद मुजाहिद हुसैन कुरेशी, पार्षद मनोज जनागल, सचिव एजाज पठान, सफी खां, मैक्स नायक सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे।


Share This News