ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230616 WA0231 रांका ने सीएम को भेजा ज्ञापन,फ्यूल चार्ज के नाम पर बिजली कम्पनी ने मचाई लूट, बेतहाशा बढ़ी बिजली बिल राशि Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। मई माह में बिजली बिल राशि काफी बढ़कर आई है, इस बढ़ोतरी के विरोध पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने सीएम अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन प्रेषित किया है। पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत करवाया कि बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड कम्पनी द्वारा फ्यूल चार्ज के माध्यम से अवैध वसूली की जा रही है। भाजपा नेता महावीर रांका ने कहा कि सीएम गहलोत बिजली बिलों में 100 यूनिट नि:शुल्क व 200 यूनिट तक फ्यूल चार्जेज में राहत की बात कर रहे हैं जबकि अतिरिक्त फ्यूल चार्ज लगवा कर आमजन को तीन गुना अधिक बिल थमाया जा रहा है। यह राहत नहीं पब्लिक को आहत करने का काम किया गया है। ज्ञापन में बताया गया कि बिजली कम्पनी द्वारा तेज स्पीड वाले मीटर जबरन लगाए जा रहे हैं जिससे यूनिट बढऩे की गड़बड़ी हो रही है। फ्यूल चार्ज, नए मीटर की लैब टेस्टिंग व अनावश्यक मीटर बदलने के संबंध में उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की गई है। रांका ने कहा कि तीन दिन में यदि उक्त दोनों मांगों पर उच्च स्तरीय जांच कमेटी नहीं बनती है तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में भाजयुमो देहात अध्यक्ष जसराज सींवर, मोहम्मद ताहिर, ओम राजपुरोहित, सत्यनारायण गहलोत, प्रेम गहलोत, रामलाल कच्छावा एवं भव्य भाटी आदि शामिल रहे।


Share This News