ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20220723 101751 1 बीकानेर : रोगी की मौत, डॉक्टर और नर्सिगकर्मियों में तनातनी, धरना दिया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पीबीएम में रोगी की मौत पर एक डॉक्टर और नर्सिंग कर्मी आमने-सामने हो गए। जानकारी के मुताबिक यहां एक टीबी मरीज की मौत अस्पताल में खून की कमी के चलते हो गई। आरोप है कि वांछित रेजिडेन्ट और न ही अन्य चिकित्सक मौजूद थे। इस प्रकरण में एक डॉक्टर द्वारा नर्सिगकर्मियों की लापरवाही के बयान को लेकर नर्सिंगकर्मी एसोसिएशन की ओर से अस्पताल परिसर में धरना देकर विरोध जताया गया तथा चिकित्सक द्वारा माफी नहीं माने जाने तक आन्दोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारी नर्सिंगकर्मियों का आरोप है कि डॉ सौगात की ओर से अपनी गलती को छिपाने के लिये नर्सिंगकर्मियों पर अनर्गल बयानबाजी करना अशोभनीय है।प्रदर्शनकारी नर्सिंगकर्मियों ने बताया कि मरीज को चिकित्सक की आवश्यकता थी। जबकि डॉक्टर रेजिडेन्ट चिकित्सक की गलती को छिपाने के लिये नर्सिंगकर्मियों की गलती निकालकर मरीज की मौत का कारण नर्सिंगकर्मियों को बता रहे है। जो गलत है।

इस बयान को लेकर जब तक वे डॉक्टर माफी नहीं मांगेगे तब तक आन्दोलन समाप्त नहीं होगा। जरूरत पड़ी तो प्रदेशव्यापी उग्र आन्दोलन भी किया जाएगा। टी बी अस्पताल में खून की कमी के चलते एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस समय न तो रेजिडेन्ट और न ही अन्य चिकित्सक मौजूद थे। जिस का सारा आरोप डॉ राजेन्द्र सौगात की ओर से नर्सिगकर्मियों पर डालकर लापरवाही को मरीज की मौत का कारण बताया। जिससे नर्सिगकर्मी भड़क गये और धरना प्रदर्शन कर रोष जताया। बाद में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी की समझाइश पर आन्दोलनकारी माने और कामकाज वापस शुरू किया।


Share This News