ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230613 130919 बीकानेर : हथियारों से लैस होकर आये बदमाशों का उत्पात, घरों में फेंकी बोतलें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र स्थित सुजानदेसर गांव में उस वक्त खौफ व दहशत फैल गई जब दो पिकअप गाडिय़ों में लाठी, सरियों व अन्य धारदार हथियारों से लैस सवार होकर आये डेढ़ दर्ज बदमाशों ने बेकाबू गति से गाडिय़ों को दौड़ाया। इन गाडिय़ों ने रामदेव मंदिर से पहले सडक़ किनारे खड़े दिव्यांग विकास (40) एवं उसके दोस्त शंकर (38) को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। घटना के दौरान गांव के चौक में बुजुर्ग व अन्य लोग बैठे थे। तेजगति से पिकअप गाडिय़ों के दौडऩे से वहां अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार ये गाडिय़ां एक युवक का पीछा कर रहीं थी। युवक दौडक़र कर गांव में एक घर में घुस गया। पिकअप सवार बदमाशों ने उस घर के आगे पिकअप गाड़ी लगा दी और शराब व बीयर की खोली बोलतें घर पर फेंकनी शुरू कर दीं। बदमाशों के उत्पात बचाने पर गांववाले एकत्रित हो गए व पुलिस को सूचना दी। गांव वाले जब एकत्रित होने लगे, तो बदमाश भागे। बदमाशों ने पिकअप को तेज गति से पीछे लिया, तो वह पलट गई। इस बीच, गाड़ी में सवार लोग तो उतर कर भाग गए, लेकिन चालक अंदर ही फंसा रह गया, जिसे गांववालों ने बाहर निकाल कर जमकर पीटा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। जोधपुर हाल रामदेव कॉलोनी के सामने रहने वाले भगवानसिंह पुत्र दलपतसिंह ने गंगाशहर थाने में दो नामजद समेत चार-पांच अन्य के खिलाफ मारपट व रुपए छीनने का मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट के अनुसार वह 11 जून की शाम को चांदमल जी के पास स्थित अपनी शराब की दुकान पर बैठा था। रात को सीताराम जाट व प्रकाश माली ने शराब के लिए रुपए मांगें। मना करने पर एकबारगी चले गए, लेकिन बाद में अपने साथियों के साथ आए और मारपीट की तथा रुपए छीन कर ले गए।


Share This News