ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230611 223006 मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष पद पर मनीष लांबा निर्वाचित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर में आज हुए चर्चित चुनाव में मनीष लाम्बा निर्वाचित हुए। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष पद पर मनीष लांबा निर्वाचित घोषित किए गए। लाम्बा ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी हुकमचंद कांटा को 1265 वोटों से मात दी है। मिली जानकारी के अनुसार हुकमचंद कांटा को 3045 तथा मनीष लांबा को 4300 वोट मिले है। लांबा की जीत के बाद उनके समर्थकों ने खुशियां मनाई ओर जूलूस निकाला गुलाल उछाली। गौरतलब रहे कि मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के नये अध्यक्ष को लेकर आज दो मतदान स्थलों पर जमकर वोटिंग हुई। समाज के महिला व पुरूष मतदाताओं ने उत्साह से मतदान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त रमेश सोनी से मिली जानकारी के अनुसार जाट धर्मशाला में पांच बूथ पर पांच हजार में से 3700 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तो तेरापंथ भवन में पांच बूथों पर पांच हजार मतदाताओं में से 3900 वोटर्स ने अपने वोट डाले। सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर वोट देने वालों की लंबी लंबी कतारें देखने को मिली। चुनाव में खड़े प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं को रिझाने में लगे हुए थे। वहीं दोनों प्रमुख उम्मीदवारों मनीष लांबा और हुकमचंद कांटा ने मतदाताओं को मतदान केन्द्रों तक लाने के लिये वाहनों की व्यवस्था भी कर रखी थी। मतदाता अपने वैध पहचान पत्र के जरिये पर्ची के साथ मतदान करता देखा गया। सचिव कैलाश डावर ने बताया कि रानीबाजार में स्थित स्वर्णकार भवन में मतगणना शाम सात बजे के करीब शुरू हुई। उम्मीद है कि देर रात तक परिणाम आएगा। दोनों मतदान स्थलों पर पुलिस की पुख्ता व्यवस्था रही। पुलिस के अधिकारी मतदान स्थलों पर बैठे नजर आएं। मतदान शांतिपूर्वक हो इसके लिये चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुस्तैदी से जुटे हुए थे।


Share This News