ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220806 225049 1 बीकानेर : हनी ट्रैप में फंसा अधिकारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। महिलाएं भी अपराध की दुनिया मे सक्रिय है। बीकानेर में एक महिला द्वारा ग्राम विकास अधिकारी को फंसाने के मामला दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ में मोबाइल पर वीडियो कॉल के द्वारा अश्लील वीडियो स्क्रीन रिकॉर्ड कर दो साल तक एक महिला ने एक ग्राम विकास अधिकारी से रूपए ऐंठ लिए। ग्राम विकास अधिकारी ने हनी ट्रेप से परेशान होकर थाने में महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। ग्राम विकास अधिकारी 59 वर्षीय रोहिताश कुमार ने थाने में मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले मेरे व्हाट्सएप पर एक वीडियो कॉल आई और कॉल रिसीव करते ही सामने एक औरत न्यूड हो गई। मुझे कुछ समझ आया तो मैने तुरंत कॉल काट दी और फिर उस औरत का ऑडियो कॉल आया। उसने मुझे अश्लील वीडियो बना लेने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। मैं सरकारी सेवा में होने के कारण डर गया और इसी डर के कारण वीडियो डिलिट करने के लिए रूपए देने की हां कर ली। आरोपी महिला पुष्पा निवासी दईदासपुर हाल निवासी श्रीडूंगरगढ ने उसे चौधरी होटल बुलाया व रूपए लिए। मामले के अनुसार पीड़ित नर बताया कि महिला रूपए मांगती है और डर के कारण मैंने 40 हजार रूपए उसे दे दिए है। आरोपी महिला ने फिर उसे ब्लैकमेल करते हुए 10 हजार रूपए ओर मांगे है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


Share This News