ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220806 225049 बीकानेर : युवक को जान से मारने का प्रयास Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। आपसी लड़ाई में एक युवक को जान से मारने का प्रयास किया गया। इसका मामला कोटगेट थाने मर दर्ज हुआ है। जरिये इस्तगासे के सात नामजद आरोपियों के खिलाफ कोटगेट थाना पुलिस ने दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपियों ने युवक को जान से मारने की नियत से उस पर लाठी, डण्डों व सरियों से पहले वार किया और बाद में उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया। पुलिस को मिले परिवाद में बताया जा रहा है कि पुश्तैनी जायदाद व गोदाम को लेकर झगड़े की शुरुआत हुई। जो कि मारपीट तक पहुंच गई। दरअसल, कोर्ट से पुलिस को मिले इस्तगासे में कोयला गली निवासी शिवशंकर गहलोत पुत्र हरिकिशन गहलोत का आरोप है कि आरोपियों ने मिलकर उनके पुश्तैनी जायदाद गोदाम का ताला तोड़ा। जब इसका उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके व उसके पुत्र मयूर के साथ लाठी, डण्डों व सरियों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसको व उसके पुत्र मयूर को जान से मारने की नियत से गला दबा दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी कोयला गली निवासी हरिकिशन गहलोत, विजय शंकर गहलोत, अमन गहलोत, भवानी शंकर गहलोत, उमाशंकर गहलोत, राजकुमार गहलोत व लक्ष्य गहलोत के खिलाफ मामलाा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Share This News