ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230521 WA0205 आचार्य महानंद परिवार के प्रतिभाशाली विद्यार्थी-युवा होंगे सम्मानित, ट्रस्ट की बैठक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। आचार्य महानंद परिवार के प्रतिभावान विद्यार्थियों और राजकीय सेवाओं में चयनित होने वाले युवाओं का सम्मान किया जाएगा। महानंद उद्यान में सघन पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। आचार्य महानंद वंशजों का परिचय कोष तैयार किया जाएगा।
आचार्य महानंद ट्रस्ट की रविवार को आचार्यों के चौक स्थित रघुनाथ मंदिर में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने की। उन्होंने कहा कि महानंद मंदिर, तालाब और उद्यान परिसर को संरक्षित और संवर्धित करने की दिशा में ‘मिशन मोड’ पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए रूपरेखा बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में 8वीं,10वीं और 12वीं सहित विभिन्न एकेडमिक और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल रहने वाले विद्यार्थियों और युवाओं के सम्मान के लिए अगले माह कार्यक्रम आयोजित करने पर विचार विमर्श किया गया। वहीं विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से पौधारोपण और स्वच्छता अभियान चलाने पर चर्चा भी हुई।
उप सचिव महेश कुमार आचार्य ने बताया कि महानंद परिसर में होने वाले सामूहिक यज्ञोपवीत के दौरान आने वाले बटुकों और उनके परिजनों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। ओम आचार्य ने महानंद मंदिर का स्थापना दिवस और अधिक भव्य तरीके से मनाने और श्रीनारायण आचार्य ने गर्मी की छुट्टियों के दौरान फोटोग्राफी, योग सहित विभिन्न प्रशिक्षण आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। कैलाश आचार्य ने आभार जताया।
बैठक में ट्रस्ट के खातों की ऑडिट करवाने और प्रतिमाह बैठक आयोजित करने पर चर्चा हुई। वहीं गत बैठक के प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया।बैठक में राम कुमार आचार्य, सुरेश कुमार आचार्य, शिवकुमार आचार्य, सुखदेव आचार्य, हरि शंकर आचार्य भी मौजूद रहे।


Share This News