ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230517 WA0129 निर्जला एकादशी 31 मई को, यहाँ भरेगा मेला, जिला कलेक्टर को ज्ञापन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर में 31 मई बुधवार को निर्जला एकादशी के अवसर पर विशाल मेला लगेगा।श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर विकास एवं पर्यावरण समिति का एक शिष्ट मण्डल सचिव सीताराम कच्छावा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर श्री भगवती प्रसाद कलाल एवं पुलिस अधीकारियों से मिला तथा निर्जला एकादशी मेले में विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु ज्ञापन दिया।शिष्टमण्डल ने जिला कलेक्टर से इस मेले में पुलिस व्यवस्था, टेन्ट व्यवस्था, पानी व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, झूलो की मरम्मत, खराब लाईटे ठीक करने, सफाई व्यवस्था आदि की मांग की।शिष्टमण्डल ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि मेेले मंे अन्य राज्यों के असामाजिक तत्व हो जाते है तथा मेले में महिलाओं के चैन एवं पर्स की चोरी की घटनाऐं होती है इसे ध्यान में रखते हुए मेले में समुचित पुलिस व्यवस्था करने की मांग की। पार्क परिसर स्थित टाॅयलेट का निर्माण करवाने और पार्क के दोनो फव्वारों को प्रात 7 बजे से 9 बजे तक एवं रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक संचालन करवाने, पार्क परिसर में ओपन जिम की टूटी मशीनों के स्थान पर नई मशीने लगवाने तथा पांच नई साईकिल मशीने लगवाने, बाल उद्यान में झूले लगवाने, मंदिर परिसर के वाचनालय, पुस्तकालय को संचालित करवाने तथा पार्क में चैकीदार व बागवान लगवाने की मांग की। जिस पर जिला कलेक्टर महोदय ने सहानुभूति पूर्वक समाधान करने का आश्वासन दिया।सीताराम कच्छावा, श्रीरतन तम्बोली, अशोक सोनी, शिवचंद तिवाडी, विनोद महात्मा, शिवप्रकाश सोनी, धीरज जैन, अनील सोनी, हनुमंत आसोपा  आदि समिति के सदस्य शामिल थे।


Share This News