ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220706 104443 2 बीकानेर : पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन से भेजी करोड़ो की ड्रग्स, 5 किलो जब्त Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। पाकिस्तानी तस्करों ने एक बार फिर भारत में ड्रग्स भेजी है, जिसकी भनक लगने पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने फायरिंग की और पांच किलो से ज्यादा ड्रग्स बरामद कर ली। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब पच्चीस करोड़ रुपए आंकी जा रही है। बीएसएफ की बीकानेर रेंज के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह खुद मौके के लिए रवाना हो गए हैं। BSF की बीकानेर रेंज काे ये भनक लगी थी कि श्रीगंगानगर के घड़साना एरिया में घुसपैठ हो सकती है। इस पर वहां गश्त बढ़ा दी गई थी। मंगलवार की देर रात यहां हरकत हुई तो बीएसएफ के जवान सक्रिय हो गए। फायरिंग शुरू की गई। करीब 42 राउंड फायरिंग के बाद जवानों को कुछ पैकेट मिले हैं। इन पैकेट्स में ड्रग्स बताया जा रहा है। करीब पांच से छह किलो की ये ड्रग 25 से 30 करोड़ रुपए की हो सकती है। आशंका ये भी कि इन पैकेट्स से हथियार भेजे गए हों।बीकानेर रेंज के तहत आने वाले बॉर्डर उस पार और इस पार दोनों तरफ कुछ संदिग्ध गतिविधियों के बारे में बीएसएफ की गुप्तचर शाखा को रिपोर्ट मिली थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर जवानों को अलर्ट मोड पर रखा गया था।पाकिस्तानी की तरफ से ड्रोन उड़ता है और तारबंदी को पार करके भारतीय सीमा में आता है। ऑटोमेटिक तरीके से ड्रोन के साथ लगे पैकेट्स को छोड़ दिया जाता है और ड्रोन वापस पाकिस्तान सीमा में चला जाता है। बीएसएफ ने पहले कुछ ड्रोन भी बरामद किए हैं। इस बार भी ड्रोन को गिराया गया है। बीएसएफ की फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। अंधेरा होने के कारण फायरिंग ज्यादा करनी पड़ी।


Share This News