ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230513 WA0078 देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने किया नीरज के पवन का नागरिक अभिनंदन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संभागीय आयुक्त श्री नीरज के. पवन का नागरिक अभिनन्दन जिला उद्योग भवन रानीबाजार के सभागार में किया गया ।उन्हे साफा पहनाकर शॉल श्रीफल एवं अभिनन्दन मोमेंटो देकर किया।इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नित्यानन्द पारीक ने कहा नीरज के पवन साहब पहले ऐसे अधिकारी है जिनमें जोश व जुनून औऱ एनर्जी से लबरेज़ है जो,बंद कमरे मै बैठ कर केवल मात्र मीटिंगे नहीं करते , जन हितार्थ के काम करते है,वर्षों पुरानी ट्रेफिक जाम की समस्या एंव अवैद्य कब्जों का समाधान बीकानेर आते ही करना शुरू कर दिया,आज अधिकांस समस्याअों का समाधान कर दिया है ,हमै इनकी कार्यशैली पर गर्व है बीकानेर की जनता इनको पसंद करती है बीकानेर जिले की जनता को इन की जरूरत है।
जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी. पी. पचीसिया ने संभागीय आयुक्त की प्रसंशा करते हुए कहा व्यापार उद्योग मै आने वाली समस्याओं का समाधान तुरन्त करवा देते हैं,कोई फाईल पेंडिग नहीं रखते,उन्होंने कहा की उनकी कर्तव्य निष्ठा व अपने कार्य के प्रति लगन बीकानेर में एक मिसाल बन गई है । हर वर्ग उनके के उलेखनीय कार्यों से खुश है।
संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने अपनी बीस वर्षों की सर्विस के दौरान राजनैतिक दल द्वारा सम्मान को अनोखा और पहला बताया,उन्होने कहा मै हूँ ही ऐसा ईश्वर ने मुझे गरीब असहाय के अधिकारों की रक्षा के लिए ही शक्ति दी है,मै नियमानुसार जनहितार्थ के कार्य करता रहा हूं,मुझ पर माँ करणी माता एवं लक्ष्मीनाथ जी की कृपा बनी रहे,आप सभी का सहयोग एवं प्यार मिलता रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नारायण सिंह चारण ने बताया कि मै पूर्व सैनिक हूँ ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ आप बहादुरी के साथ कार्य करते रहे ,आप देश के रक्षा सचिव बने ।
इस अवसर पर उद्योगपति नरेश मितल,अनन्तवीर जैन, योग शिक्षक विनोद जोशी,शिक्षाविद परम जीत सिंह वोरा,मोहित करनानी, सुरेंद्र जैन,देवकिशन चांडक का समाज सेवा में उलेखनीय योगदान के लिए सम्मान मोमेंटो देकर अभिनन्दन किया गया
कार्यक्रम में राजीव गांधी विचार मंच के जिला अध्यक्ष रूपाराम चौधरी कांग्रेस सेवादल के नृसिंह महाराज,पार्षद अंजना खत्री,छात्र नेत्री ज्योति चौधरी,देहात कांग्रेस के उपाध्यक्ष मालचंद कस्वा,किरण गौड़(किशोर न्याय बोर्ड), मुमताज बानो प्रदेश सचिव महिला काँग्रेस,
राजीवगांधी विचार मंच के सचिव श्याम सोनी,काँग्रेस नेता अकरम नागौरी,सेवादल के एजाज पठान, धनसुख आचार्य,कवि शिव दाधिच,गिरिराज पारीक,डाॅ.मिर्जा हैदरबैग देहात कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता एवं गणमान्य जन ने भी नीरज के पवन का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालनज्योतिप्रकाशरंगाने किया ।


Share This News