ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230512 WA0171 बीकानेर रेल मंडल पर डीआरयूसीसी की बैठक Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल की वर्ष 2022 से 2023 के लिए गठित मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति ( डिविजनल रेलवे यूजर्स कंसलटेटिव कमिटी-डीआरयूसीसी)  की द्वितीय बैठक शुक्रवार  दिनांक 12/05/2023 को मंडल कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई  । बैठक में समिति के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री राजीव श्रीवास्तव, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री एसएस चौहान, समिति के सचिव एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनिल कुमार रैना, सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्रीमति कीर्ति गोयल, सहायक वाणिज्य प्रबंधक ( एफ एस) श्री राजेश सिंह जादौन तथा मंडल के अन्य अधिकारी भी सम्मिलित हुए। समिति में नामित 13 सदस्यों में से  09 सदस्य क्रमशः  श्री भोजराज,राजेंद्र सोनी, श्री अनंत वीर जैन, श्री महावीर डालमिया, श्री कंवर लाल सेठिया, श्री योगेश आर्य, श्री रामस्वरूप, श्री नरेश मित्तल एवम श्री निखिल खुराना  सम्मिलित हुए। बैठक के आरंभ में समिति की सचिव एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनिल कुमार रैना ने सबका स्वागत किया तथा समिति के गठन का उद्देश्य कार्य क्षेत्र एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराया तथा सदस्यों से समिति के मूल उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए रेल उपभोक्ताओं को संतोषजनक सेवा प्रदान करने के लिए आवश्यक सुझाव एवं सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। मंडल रेल प्रबंधक श्री राजीव श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में बीकानेर मंडल के क्षेत्राधिकार, उपलब्धियों, आर्थिक एवम तकनीकी विकास, पारदर्शी कार्यप्रणाली, तथा यात्री सुविधाओं में हो रही निरंतर बढ़ोत्तरी का ब्यौरा दिया। सदस्यों ने विकास कार्यों के लिए रेलवे का आभार प्रकट किया तथा यात्रियों तथा अन्य रेल उपयोगकर्ताओं की सुविधा हेतु विभिन्न सुझाव प्रदान किए। रेल प्रशासन द्वारा सदस्यों के सभी सुझाव को महत्वपूर्ण बताया गया तथा उनकी वस्तु स्थिति से अवगत कराने के साथ-साथ उन पर उचित कार्यवाही किए जाने का आश्वासन भी दिया।


Share This News