ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230512 194904 मौसम विभाग का अलर्ट, रहें सावधान ! Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर पारा और चढ़ने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार शुक्रवार को मोचा और अधिक प्रभावी हो गया। इसका असर राजस्थान पर गर्मी के रूप में दिखा। मोचा के प्रभाव से जोधपुर और बीकानेर संभाग में लू बलती चल रही है। इस सीजन में यह पहला मौका होगा, जब प्रदेश हीटवेव की चपेट में गया है। मौसम केंद्र ने अगले 48 घंटे लोगों को लू से बचने की चेतावनी दी है। इस दौरान तापमान 45 डिग्री को पार करने का पूर्वानुमान है। शनिवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे धूल भरी हवा अथवा आंधी आएगी। इस दौरान कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ छींटे भी गिर सकते है।तेज गर्मी के कारण तापमान में भी एकदम से छलांग लगाई है। कुछ स्थानों पर पारा 45 डिग्री के आस-पास पहुंच गया। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जैसलमेर में 44.1, जालोर में 44, फलौदी में 43.6, बीकानेर व टोंक में 43.5, जोधपुर में 43.3, चूरू में 43.2 व कोटा में 43 डिग्री पर तापमान पहुंच गया। तेज़ गर्मी के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा है। लोग केवल जरूरी कार्यों के चलते ही बाहर निकल रहे हैं।


Share This News