ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230511 WA0113 उष्ट्र वाहिनी सवारों का हुआ सम्मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। सीमा सुरक्षा बल द्वारा गुरुवार को वृद्धजन भ्रमण पथ पर आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान राव बीकाजी संस्थान द्वारा सीमा सुरक्षा बल की उष्ट्र वाहिनी सवारों का सम्मान किया गया।
राव बीकाजी संस्थान के संयोजक मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि बीकानेर नगर स्थापना दिवस 22 अप्रैल को हुए मुख्य समारोह में सीमा सुरक्षा बल द्वारा सुसज्जित ऊंटों की एक टुकड़ी महाराजा गंगा सिंह द्वारा गठित गंगा रिसाला की स्मृतियों को जीवंत करने के उद्देश्य से भेजी गई थी। उसी उष्ट्र वाहिनी के सवारों और उनके कमांडर्स का सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस के अवसर पर साफा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के उपमहानिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, संस्थान के मंत्री नरेंद्र सिंह स्याणी, सदस्य डॉ पवन दाधीच अंबाराम इनखिया, फारूक अहमद, विनोद गहलोत इत्यादि उपस्थित रहे।


Share This News