ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230511 WA0115 आपदा प्रबंधन मंत्री ने सामरदा स्कूल के लिए सौंपे 118 सेट फर्नीचर ** तंवर का राज्य समारोह में होगा सम्मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने गुरुवार को सामरदा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए 118 सेट फर्नीचर भेंट किए। आपदा प्रबंधन मंत्री द्वारा पंचायत समिति सदस्य रहीला बुहड़ तथा अब्दुल सत्तार बुहड़ की अनुशंसा पर इसके लिए ढाई लाख रुपए की घोषणा की थी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के स्कूलों में सभी आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई के बेहतर वातावरण में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्कूलों के क्रमोनयन किया जा रहा है और नए संकाय स्वीकृत किए जा रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर सुधरा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को स्तरीय शिक्षा मिलने लगी है।


Thar पोस्ट। अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस (12 मई) के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 48 नर्सिंग कर्मियो को बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर में मुख्यमन्त्री श्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य स्तर पर सम्मानित किया जायेगा।
पीबीएम अस्पताल के पोस्ट कोविड आईसीयू नर्सिंग प्रभारी मोहम्मद रमजान तंवर को कोविड काल और आईसीयू के बेहतरीन प्रबन्धन के लिए सम्मानित किया जायेगा। इससे पहले रमजान तंवर को जिला प्रसाशन बीकानेर, कॉलेज प्रसाशन,हॉस्पिटल प्रसाशन व विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
इनकी नर्सेज टीम, अपनी ड्यूटी के अलावा ट्रॉमा केजुलटी में मास केजुलटी आने पर नर्सिंग सेवाएं देती हैं।


Share This News