ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220806 225049 5 अफीम की खेप सहित 3 महिलाएं गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। अपराध की दुनिया मे मध्यप्रदेश निवासी गिरफ्तार महिलाएं नीमच से अफीम हनुमानगढ़ ले जा रही थी। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि गुरुवार को एसएचओ गंगरार शिवलाल मय टीम के साथ गश्त करते गंगरार टोल प्लाजा पहुंचे।भीलवाड़ा रोड की तरफ ट्रावेल्स बस खड़ी नजर आई, जो सवारियों को लेकर उदयपुर से हनुमानगढ़ लेकर जा रही थी। जिसे पुलिस द्वारा चेक किया गया तो बस में बैठी तीन महिलाएं अपने-अपने हाथों में हैंड बैग ले अपनी सीटों से उठकर बस से बाहर निकल जाने लगी। संदिग्ध लगने पर उन्हें रोककर उनका नाम पता पूछा और तीनों के बैग की तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान महिला ज्योति खटीक के बैग में 1 किलो 700 ग्राम अफीम, शांति बाई के बैग में 1 किलो 500 ग्राम अफीम और मनोरमा बाई के बैग में 1 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम मिली। इस प्रकार तीनों महिलाओ के कब्जे से कुल 4 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम मिली।


Share This News