ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230316 173009 scaled 1 राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए जांगिड़ ब्राह्मण लामबंद, 19 को है समारोह Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जांगिड ब्राह्मण राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर आर-पार के संघर्ष के लिए भी कमर कस कर तैयार हैं। आज सर्किट हाउस बीकानेर में हुई पत्रकार वार्ता में बताया गया कि जांगिड ब्राह्मण समाज हित में अपने उद्देश्यों व समाज के लिए बोर्ड गठन सहित मांगों को सत्तारूढ़ दल और अन्य राजनीतिक दलों तक पहुंचाने की मंशा से राजधानी जयपुर में महाकुम्भ आयोजन की पूरी रूपरेखा तय कर चुकी अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बीकानेर में होगा।महासभा की प्रदेश सभा की त्रैमासिक बैठक एवं जिला सभा बीकानेर का शपथ ग्रहण समारोह 19 मार्च 2023 को रविंद्र रंगमंच बीकानेर में आयोजित होगा। अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष संजय हर्षवाल ने महासभा के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने राजनीतिक में समाज का प्रतिनिधित्व कर रही शख्सियतें भी बीकानेर आ रही हैं।उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में ही कार्यकारिणी द्वारा महासभा के शीघ्र प्रस्तावित जयपुर महाकुंभ आयोजन की तारीख तय कर घोषणा की जाएगी।इस अवसर पर रामगोपाल सुथार सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।


Share This News