ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230315 WA0130 उपभोक्ता जागरूक हो, कानून मदद के लिए तैयार- दीन दयाल प्रजापत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत बीकानेर महानगर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष में आयुष शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय बंगला नगर बीकानेर में आज एक जागरूकता संवाद एवं उपभोक्ता क्लब कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग बीकानेर के अध्यक्ष श्री दीन दयाल प्रजापत एवं कार्यक्रम अध्यक्ष अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जोधपुर प्रांत के प्रांत अध्यक्ष श्री शिवकुमार व्यास रहे। महानगर अध्यक्ष श्री संपत लाल सोनी ने आगंतुकों का परिचय एवं स्वागत किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं महानगर उपाध्यक्ष एड्. अनिल सोनी ने उपस्थित सम्मानित गण एवं छात्र छात्राओं को खरीदे गए सामान पर एमआरपी एक्सपायरी डेट के साथ गुणवत्ता भी देखने की आदत का विकास करने पर बल दिया।कार्यक्रम के अतिथि प्रांत सह सचिव एड्. मदन सुरोलिया ने मैक्सिमम रिटेल प्राइस पर बारगेनिंग करने, डिब्बा या पाउच पैक प्रोडक्ट पर कंटेंट देखने इत्यादि की जागरूकता विकसित करने का आह्वान किया।

प्रमुख वक्ता एवं मुख्य अतिथि श्री दीन दयाल प्रजापत ने अपने उद्बोधन में उपभोक्ता आंदोलन के प्रारंभिक इतिहास की जानकारी दी। प्रजापत ने छात्रों को कार्यशील रहते हुए सदैव जागरूक रह कर उपभोक्ता कानूनों की जानकारी रखने की बात कही। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से आह्वान किया कि किसी भी वस्तु को खरीदते समय उसका बिल अवश्य प्राप्त करें यदि उत्पाद अथवा सेवा में कमी हो तो वह क्रय करने पावती हमें प्रतितोष प्राप्त करने में सबसे अधिक सहायक होती है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रांत अध्यक्ष शिव कुमार व्यास ने संगठन की जानकारी दी और साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन आदि में होने वाले साइबर फ्रॉड को रोकने व उपभोक्ता कानून के प्रचार प्रसार हेतु प्रत्येक विद्यालय तथा महाविद्यालय में सतत कार्यक्रमों का संचालन करने हेतु एक उपभोक्ता क्लब का गठन किया जाना चाहिए। प्रधानाचार्य श्री चरण सिंह चौधरी ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में प्रांत सह कोषाध्यक्ष श्री रमेश मालू, महानगर संगठन मंत्री श्री शरद चंद्र स्वामी सहित अनेक गणमान्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


Share This News