ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230212 103632 20 आखर उजास 22 को ** गोचर में टैंकर डलवाये Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post न्यूज। प्रज्ञालय संस्थान अपने साहित्यिक एवं सृजनात्मक नवाचारों के तहत स्व. नरपतसिहं सांखला स्मृति संस्थान के सहयोग से माह जनवरी 2023 से एक नव मासिक श्रृंखला ‘आखर उजास’ का साझा आयोजन प्रारंभ किया। संस्था इस मासिक आयोजन के तहत साहित्य की विधागत रचना वाचन, पुस्तक चर्चा, लेखक से संवाद आदि विषयक कार्यक्रम हिन्दी, उर्दू एवं राजस्थानी के रचनाकारों को केन्द्र में रखकर करेगी।कार्यक्रम के प्रभारी युवा शायर कासिम बीकानेरी एवं युवा शिक्षाविद् राजेश रंगा ने बताया कि आखर उजास की दूसरी कड़ी आगामी 22 फरवरी, 2023 वार बुधवार को सांय 05ः30 बजे नागरी भण्डार, सुदर्शन कला दीर्घा में रखी गई है, जो कि हिन्दी भाषा को समर्पित होगी।
काव्य विधा एवं हिन्दी भाषा को समर्पित इस दूसरे आखर उजास में नगर के वरिष्ठ कवि-कथाकार अनिद्ध उमट अपनी रचनाओं का वाचन करेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार-पत्रकार एवं राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल के नई दिल्ली में संयोजक मधु आचार्य आशावादी करेंगे। कार्यक्रम में राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा का सानिध्य रहेगा।कार्यक्रम में अनिरूद्ध उमट के रचना वाचन उपरांत उस पर विशेषज्ञ टिप्पणी डूंगर महाविद्यालय में हिन्दी विभाग के प्रोफेसर डॉ. ब्रजरतन जोशी द्वारा की जाएगी। उसके उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यक सहभागियों द्वारा अनिरूद्ध उमट से उनके साहित्य एवं रचना प्रक्रिया के बारे में सार्थक सवाल-जवाब किए जाएंगे।

Thar पोस्ट। गोचर में पानी के टैंकर डलवाने की सेवा का कार्य आज वंदे मातरम टीम ने गेम नाथ पीर रोड स्थित विवेक्सागर तलाई में पानी का टैंकर डलवा कर प्रारंभ किया।वंदे मातरम टीम हर साल बीकानेर शहर के आसपास गोचर में पानी के टैंकर डलवाने का कार्य करती है पिछले साल भी 500 से ज्यादा टैंकर गोचर के आसपास पानी तलाई और खोलियो में डलवाने का कार्य जन सहयोग से किया गया था।वन्दे मातरम् टीम ने आज से गोचर में टैंकर से पानी डलवाने का कार्य टैंकर की व्यवस्था सहयोग निरंजन कोचर गुरु भक्त बीकानेर द्वारा किया गया।टीम के विजय कोचर मुकेश जोशी रामचंद्र सुथार दिनेश सारण आदि कार्यकर्ता इस मौके पर उपस्थित थे।

IMG 20230221 144206 आखर उजास 22 को ** गोचर में टैंकर डलवाये Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News