ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220706 104443 2 बीकानेर में 3 युवक गिरफ्तार, अवैध डोडा पोस्त की सप्लाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में अवैध नशे व हथियारों का कारोबार तेज़ी से पैर पसार रहा है। नशा तो सहज सुलभ है। हालांकि पुलिस भी व्यापक स्तर पर कारवाई कर रही है। बीकानेर पुलिस ने अवैध रूप से डोडा पोस्त सप्लाई करने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पूगल पुलिस की कार्रवाई में तीनों ही हनुमानगढ़ के रहने वाले हैं। तीनों को अब अदालत में पेश किया जाएगा।मिली जानकारी के अनुसार पूगल थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने नाकाबंदी के दौरान एक कार को रोका था। तलाशी लेने पर सात किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया। इस पर कार चालक व दो अन्य युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें हनुमानगढ़ के पक्का भादुआ निवासी सुनील नायक, गोलूवाला निवासी शिशपाल गवरी और गोलूवाला के ही इंद्रपाल सुथार को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से वर्ष 2007 मॉडल की स्विफ्ट कार भी बरामद की गई है। पिछले कई दिनों से बीकानेर पुलिस अवैध हथियार और अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।


Share This News