ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230216 WA0091 मेयर राजपुरोहित और सेक्रेटरी मीणा में तनातनी, यह आदेश हुए जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित और सेक्रेटरी हंसा मीणा एक बार फिर आमने-सामने हो गई है। इस बार यह आरोप है कि मीणा पट्‌टा वितरण में गड़बड़ी के बाद अब दूसरे कार्यों में भी अड़ंगे लगा रही है। वहीं पार्षदों का आरोप है कि मीणा किसी भी काम को अंजाम तक नहीं पहुंचने दे रही
मेयर और सचिव के बीच विवाद अर्से से चल रहा है। ऐसा दूसरी बार हुआ है जब दोनों आमने सामने हुए थे। मेयर और पूर्व आयुक्त के बीच भी विवाद रहा। बाद में एक मामले में तत्कालीन आयुक्त फंस गए और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। अब मेयर और सचिव भी निगम के कामकाज की प्रणाली को लेकर नाराज हैं। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों मीणा ने मेयर के साथ अभद्रता भी की। मीणा से पहले ही नाराज चल रहे पार्षदों को अपना गुस्सा उतारने का अवसर मिल गया। भाजपा के साथ कांग्रेस के पार्षद भी मीणा के विरोध में मेयर के समर्थन में आ गए हैं। अब मीणा को बीकानेर से हटाने की मांग की जा रही है।आरोप है कि मीणा ने नगर निगम क्षेत्र के पट्‌टे जारी करते हुए अनियमितता की। मेयर ने दावा किया कि उन्होंने कई ऐसे पट्‌टे बरामद किए हैं, जिस पर अन्य अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं है। सिर्फ सचिव ने अपने स्तर पर हस्ताक्षर करके पट्‌टे जारी कर दिए।


Share This News