ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230212 103632 12 बीकानेर : नये मास्टर प्लान में ये गाँव होंगे शामिल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में एक लाख हेक्टेयर एरिया में आगामी 20 साल का नया मास्टर प्लान बनेगा। इसमें 63 गांव-चक शामिल कर सुनियोजित विकास की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बीकानेर शहर में विकास के लिए वर्ष 2003 में 20 साल का मास्टर प्लान बनाया गया था, जिसकी अवधि इस साल पूरी हो जाएगी। अब आगामी 20 साल यानी वर्ष-43 तक का नया मास्टर प्लान बनाया जाएगा। नए मास्टर प्लान के लिए यूआईटी और केन्द्र सरकार के उपक्रम वाप्कोस से एग्रीमेंट हो चुका है। वर्कऑर्डर भी जारी कर दिए गए हैं। वाप्कोस इस साल के अंत तक मास्टर प्लान तैयार कर देगा। शहर में अगले 20 सालों तक नए मास्टर प्लान के अनुसार ही बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, प्ले ग्राउंड, सडक़ों और औद्योगिक क्षेत्र के स्थान तय किए जाएंगे। मास्टर प्लान में शामिल होंगे ये गांव-चक: बीकानेर सिटी, बीछवाल, पेमासर, उदासर, अनोपसागर, शरहकजाणी, रिडमलसर, नैणों का बास, शिवबाड़ी, जोड़बीड़, भोजनशाला, किसमीदेसर, भीनासर, गंगाशहर, सुजानदेसर, करमीसर, श्रीरामसर, शरहतेलियां, नत्थूसर, रघुनाथसर, शरह नथानिया, चकगर्बी, पनपालसर (ग्राम रायसर से पेमासर को जाने वाले रास्ते के साथ-साथ पश्चिम का भाग), शरह स्वरूपदेसर, शरह अचारजान, चक 489 आरडी एल, चक 489 आरडी आर, चक 493 आरडी एल, चक 493 आरडी आर, चक 496-150 आरडी आर, चक 496 आरडी एल, चक 1-2 बीकेएम, चक 3 बीकेएम, चक 4 बीकेएम, चक 5 बीकेएम, चक 6 बीकेएम, चक 7 बीकेएम, चक 1 बीएसएम, चक 2 बीएसएम, चक 3 बीएसएम, चक 4 बीएसएम, चक 5 बीएसएम, चक 6 बीएसएम, चक 7 बीएसएम, चक 8 बीएसएम, चक 9 बीएसएम, चक 10 बीएसएम, चक 11 बीएसएम, चक 12 बीएसएम, चक 13 बीएसएम, चक 14 बीएसएम, चक 14 बीएसएम, चक 15 बीएसएम, चक 16 बीएसएम, रिडमलसर सिपाहियान, रायसर, उदयरामसर, नालबड़ी, नाल छोटी, बस्ती चावड़ान, कानासर, गाढ़वाला, हिमतासर, रावतसर कुम्हारान।


Share This News