ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230214 WA0147 चुटीले अंदाज में दिया चिरंजीवी योजना से जुड़ने का संदेश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के फायदो का प्रचार करके आमजन को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के आईईसी अनुभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक अभियान शुरू किया गया है। मंगलवार को अभियान का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर में पहले कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ हुआ। यू एस एकेडमी संस्थान की के के रंगा एंड पार्टी द्वारा बेहतरीन नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने स्वयं हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने चिरंजीवी योजना को देश की सबसे बेहतरीन योजना बताते हुए आमजन से अधिकाधिक जुड़कर लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार,  जिला आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य, दाऊ लाल ओझा आदि मौजूद रहे। नुक्कड़ नाटक में हास्य कलाकार केके रंगा द्वारा बॉलीवुड कलाकारों की मिमिक्री कर उपस्थित आमजन को खूब हंसाया गया वही वॉइस आर्टिस्ट ठाकुरदास स्वामी द्वारा अलग-अलग पशु-पक्षियों, जानवरों की आवाजें निकालकर माहौल को खुशनुमा बनाया गया। अभिनेता जितेंद्र पुरोहित व मधुसूदन हर्ष ने अपने जबरदस्त अभिनय की छाप छोड़ी। दल द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर तथा बांद्रा बास में भी नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतियां दी गई। बुधवार को दल द्वारा मुरलीधर व्यास नगर, करमीसर तथा श्रीरामसर क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।


Share This News