ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230118 WA0125 कोटगेट, स्टेशन रोड व रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही, व्यापारिओं में खलबली Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। खाद्य सुरक्षा दल द्वारा बीकानेर के कोट गेट, रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया व स्टेशन रोड क्षेत्र में पान मसाला व पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर को लेकर निरीक्षण व नमूनीकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त पुखराज सेन के निर्देशानुसार शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत पान मसाला व पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के लिए दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया था। इसके अंतर्गत मंगलवार व बुधवार को शहरी क्षेत्र में निरीक्षण किए गए। इस दौरान कई व्यापारी अपने दुकान व गोदाम बंद करके मौके से भाग छूटे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार व श्रवण वर्मा द्वारा पान मसाला के 4, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के 2 तथा प्यूरीफाइड वॉटर का एक सैंपल लिया गया है जिसे जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है।


Share This News