ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 बीकानेर की महिला के साथ धोखाधड़ी, खाते से निकाले हज़ारों रुपये Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में महिला के खाते से 80 हजार 500 रुपए पर निकल गए। यह मामला कोटगेट थाना क्षेत्र का है। जहां पुरानी गजनेर रोड निवासी सुमन अग्रवाल पत्नी अनिल कुमार ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके टेलिग्राम आईडी पर वीडियो लिंक भेजे। उसके बाद आरोपी ने वीडियो को देखने का कहते हुए कहा कि प्रत्येक वीडियो लिंक खोलने के बदले 100 रुपए मिलेंगे। इस लालच में आई महिला के 07 जनवरी से 11 जनवरी तक वीडियो लिंक करने के 6500 रुपये युजर खाते में भेजे गए। इस तरह से कई ट्रांजेक्शन के बाद 10 जनवरी को परिवादिया के क्रिप्टो अकाउंट में एक लाख 26 हजार रुपए शो करने लगे। जिसे परिवादिया ने अपने अकाउंट में प्राप्त करना चाहा और पासवर्ड केवाईसी अज्ञात व्यक्ति को बता दिये। जिसके बाद परिवादिया के अकाउंट से 80 हजार 500 रुपए निकल गए। इस तरह परिवादिया के साथ धोखाधड़ी हुई। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।


Share This News