ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220812 080736 8 युवक पर हमला, हवाई फायर फरार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में एमपी नगर में एक स्कूटी सवार युवक पर आरोपियों ने हवाई फायर किया और वहां से भाग गए। मिली जानकारी के अनुसार युवक पर जान से मारने की नीयत से आरोपियों ने हमला किया तो वह जान बचाते हुए एक घर में जा घुसा। वारदात नयाशहर थाना क्षेत्र के मुक्ता प्रसाद नगर में मंगलवार शाम को हुई। नयाशहर पुलिस थाने में इस वारदात को लेकर मामला दर्ज किया गया। मामला आठ नामजद और चार-पांच अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम का गठन किया है।नयाशहर थानाप्रभारी वेदपाल शिवराण के मुताबिक परिवादी प्रभात गहलोत पुत्र सुरेंद्र गहलोत, निवासी मुक्ता प्रसाद ने रिपोर्ट दी कि वह अपने घर जा रहा था, तभी शिवराज सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिनेश बिश्नोई, मुकेश बिश्नोई, जेपी जाट, महेंद्र बिश्नोई, श्याम सुंदर तथा हेमंत सहित चार-पांच अन्य ने उसे जान से मारने की नीयत से उसे स्कूटी से गिराने के बाद मारपीट शुरू कर दी। उसने एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई। आरोपी घर का दरवाजा तोड़ने में सफल नहीं हुए तो हवाई फायर कर मौके से फरार हो गए।


Share This News