ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230110 164155 मेडिकल कॉलेज में देहदानी तनेजा के परिजनों ने किया पार्थिव देह दान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय बीकानेर में प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी के प्रयासों से बीकानेर शहर के नागरिकों में देह दान के प्रति जागरूकता बढ़ी है, इस क्रम में देह दानी ओम प्रकाश तनेजा निवासी 1/254 मुक्ता प्रसाद नगर, बीकानेर के निधन पर उनकी इच्छा अनुरूप उनकी देह का दान सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के एनाटोमी विभाग में मंगलवार को किया गया ।
प्राचार्य सोनी ने बताया कि स्व. ओम प्रकाश जी ने जीवन के अंतिम पड़ाव से पूर्व ही देह को दान करने का संकल्प लिया। श्री तनेजा की पार्थिव देह से चिकित्सा विज्ञान के अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को शोध और प्रायोगिक अध्यापन कार्य में लिया जायेगा।
प्राचार्य डॉ सोनी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा समाज सेवा के पुनीत कार्य हेतु परिजनो का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर डॉ अनिता पारीक, अतिरिक्त प्रधानाचार्य ने श्री तनेजा की पार्थिव देह को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। एनाटोमी विभाग के डॉ कविता, डॉ कालूराम मीना व विभाग के कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Share This News