ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220812 080736 3 नकली आईपीएस बनकर महिलाओं से ठगी ! पुलिस कार्रवाई में उड़े होश, मात्र 8वीं पास है आरोपी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पुलिस जितनी सक्रियता से कारवाई कर रही है अपराधी व ठग उतने ही नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में एक ऐसे नकली आईपीएस अधिकारी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो महिलाओं से पहले दोस्ती करता था और फिर उन्हें ठग लेता था। ये शख्स मैसेंजर के जरिए अपने काम को अंजाम देता था। इसने एक महिला डॉक्टर से भी ठगी की थी। पुलिस ने जब इसे पकड़ा तो सामने आया कि वह तो केवल आठवीं पास है। आरोपी का नाम विकास गौतम है। गौतम ने IPS विकास यादव के नाम से इंस्टाग्राम पर फेक प्रोफाइल बनाई हुई थी और उसने अपनी प्रोफाइल की बायो में लिखा था कि वह IIT कानपुर से पासआउट है। दिल्ली पुलिस ने इस शख्स के बारे में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि ये शख्स मुखर्जी नगर में एक रेस्टोरेंट में काम करता था।रेस्टोरेंट में UPSC की तैयारी करने वाले बच्चे आते थे। उन्हें देखकर ही आरोपी के दिमाग मे नकली IPS अधिकारी बनकर ठगी करने का आइडिया आया। आरोपी खुद को 2021 UP कैडर का IPS बताता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अधिकतर महिलाओं को निशाना बनाता था।


Share This News