ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221215 182810 1 अलर्ट जारी : सर्दी के तगड़े सितम के लिए रहें तैयार Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में सर्दी का तेज सितम शुरू हो रहा है। यह अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग ने। राजस्थान में मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। कड़ाके की ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। सूबे के सीकर स्थित फतेहपुर में पारा शून्य डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसाए राज्य में न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, फतेहपुर सबसे ठंडा रहा। चूरू में भी पारा 1.3 डिग्री तक आ गया है। सीकर में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री रहा। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, सोमवार से पारा और गिरने के आसार हैं। 22 दिसंबर तक अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान औसत के आसपास रहने की संभावना है। कड़ाके की ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। सीकर स्थित फतेहपुर में पारा शून्य डिग्री तक पहुंच गया है। राज्य में न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, फतेहपुर सबसे ठंडा रहा। चूरू में भी पारा 1.3 डिग्री तक आ गया है। सीकर में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री रहा। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, सोमवार से पारा और गिरने के आसार हैं। 22 दिसंबर तक अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान औसत के आसपास रहने की संभावना है।जयपुर में बीते चौबीस घंटे के दौरान तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री रहा, न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्तमान में चूरू और सीकर जिलों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किए जा रहे हैं। आगामी 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में और एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं। चूरू और सीकर जिलों में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जा सकते हैं।


Share This News