ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221202 104843 20 रेलवे टिकट चेकिंग अभियान, 262 मुसाफिरों से वसूला जुर्माना Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। टिकट चेकिंग अभियान में रेलवे ने 262 व्यक्तियों से वसूले 96705/- रुपए* उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल द्वारा चलाए जा रहे सघन टिकट चेकिंग अभियान में शनिवार दिनांक 17.12.2022 को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनिल कुमार रैना के नेतृत्व में टिकट चेकिंग की गई । इस चेकिंग में भिवानी को बेस रख कर बीकानेर-सूरतगढ़- हनुमानगढ़ -सिरसा -भिवानी-रेवाड़ी रेलमार्ग पर टिकट चेकिंग की गई। शनिवार को गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस, 14888 बाड़मेर- ऋषिकेश एक्सप्रेस , 22998 श्रीगंगानगर-झालावाड़ सुपर फास्ट, 12456 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सहित कुल 34 ट्रेनों में चेकिंग की गई। इस चेकिंग में कुल 262 व्यक्तियों के विरुद्ध अनाधिकृत टिकट या अनबुक्ड लगेज के साथ यात्रा करने के मामले दर्ज किए गए।इन मामलों में जुर्माने और अतिरिक्त किराए के रूप में 96,705/- रुपए का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ। इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान में बीकानेर के टिकट चेकिंग दस्ते के साथ रेवाड़ी, भिवानी, सिरसा, हनुमानगढ़ और सूरतगढ़ के टिकट चेकिंग दस्ते के कुल 17 टिकट चेकिंग स्टाफ सम्मिलित हुए। बीकानेर मंडल द्वारा बेटिकट यात्रियों को हतोत्साहित करने हेतु टिकट चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।


Share This News