ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221216 WA0162 वरिष्ठ पत्रकार गोपाल व्यास का निधन, मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी, शिक्षा मंत्री और ऊर्जा मंत्री सहित अनेक लोगों ने जताया शोक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। वरिष्ठ पत्रकार गोपाल दास व्यास ‘बीकानेरी’ का गुरुवार देर रात निधन हो गया। व्यास 68 वर्ष के थे। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और पीबीएम अस्पताल में भर्ती थे। जहां देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। व्यास का शुक्रवार प्रातः जस्सूसर गेट के बाहर स्थित श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया गया। उनके अनुज पूनमचंद व्यास, मोतीलाल व्यास, विष्णु व्यास, पुत्र ऋषि कुमार व्यास और गौरव व्यास ने उन्हें मुखाग्नि दी। गोपाल व्यास विदुर वाणी समाचार पत्र के संपादक थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा, शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, डॉ. राजू व्यास, अनिल कल्ला, राजकुमार किराडू, उप विधि परामर्शी नटवर आचार्य, सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य, विनोद जोशी, रंगीला फाउंडेशन के दुर्गा शंकर आचार्य, श्रवण रंगा, उपभोक्ता जागरण मंच के डॉ. मेघराज आचार्य, राहुल जादूसंगत, कवि कथाकार राजेंद्र जोशी, परशुराम सेवा समिति के नवरतन व्यास, कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित, देवानंद चांवरिया, बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा, जार के प्रदेश उपाध्यक्ष भवानी जोशी, जिला अध्यक्ष श्याम मारू, जितेंद्र व्यास, सरजीत सिंह, मुकेश रामावत, मुकुंद व्यास सहित अनेक लोगों ने शोक जताया है।


Share This News