IMG 20221215 WA0152 विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ बीकानेर में Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर । राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ के गुरुवार को बीकानेर प्रवास के दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा होटल लक्ष्मी निवास में राठौड़ का स्वागत किया गया । जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य शामिल रहे । इस अवसर पर भाजपा नेता विजय मोहन जोशी, सुरेंद्र सिंह शेखावत, भवानी सिंह भाटी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।भाजपा नेताओं ने राठौड़ को बीकानेर में आयोजित हुई जन आक्रोश यात्रा और आगामी आमसभा के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए अनेक संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की ।


Share This News