ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221214 WA0095 काठमांडू में क्षितिज कार्यशाला का भव्य आगाज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्ववधान में तेरापंथ महिला मंडल काठमांडू द्वारा क्षितिज कार्यशाला का भव्य शुभारम्भ समणी निर्देशिका विपुल प्रज्ञा जी एवं आदर्श प्रज्ञा जी के सानिध्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम जी सेठिया की अध्यक्षता में आचार्य महाश्रमण सभागार में किया गया। ललित मरोटी के अनुसार अ भा तेरापंथ महिला मण्डल की राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलम जी सेठिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरिता जी डागा उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी जी भूरा , नेपाल क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. वंदना बरडिया और नेपाल के विविध क्षेत्रों से समागत केसरिया शक्ति का स्वागत अ भा ते महिला मण्डल की कार्यसमिति सदस्या और काठमांडू तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अमिता नाहटा ने किया।कार्यक्रम का प्रारंभ समणी जी द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से किया गया।
काठमांडू महिला मंडल की बहनो द्वारा मंगलाचरण एव स्वागत गीतिका का संगान किया गया ।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी जी भूरा ने साध्वी प्रमुखा जी के संदेश का वाचन किया ।
colour of India -14states की वेशभूषा में तैयार बहनों ने राष्ट्रीय अध्यक्षा का स्वागत देश की विविध भाषाओं में अब तक के सफ़र को शानदार बताया।राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलम जी सेठिया ने क्षितिज की परिकल्पना क्यों और इसकी असीम संभावनाएं क्या है ? इस बारे में विस्तार से समझाया।तेरापंथ कन्या मंडल ने puppet show ke माध्यम से काठमांडू कन्यामंडल के बढ़ते कदमों को बताया।
समणी निर्देशिका विपुलप्रज्ञा जी ने बुलंद गीतिका के साथ बीज में निहित असीम संभावनाओं को जागृत करने की प्रेरणा दी। राजविराज से सुश्री रसिका ने सुमधुर गीतिका की प्रस्तुति दी।आभार ज्ञापन श्रीमती वर्षा बेगवानी ने किया।कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री निशा जैन ने किया।


Share This News