ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221127 101347 4 दुलमेरा स्टेशन पर गुरुवार को लगेगा सिलिकोसिस जांच और पर्यावरण संरक्षण शिविर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। खान एवं भूविज्ञान विभाग तथा जिला क्षय रोग निवारण केंद्र की ओर से पर्यावरण संरक्षण और सिलिकोसिस जांच व जागरुकता मेडिकल कैंप गुरुवार को लूणकरणसर तहसील के दुलमेरा स्टेशन पर आयोजित किया जाएगा। खनि अभियंता ने बताया कि कैंप में इस क्षेत्र में संचालित खान अथवा क्वारी लाइसेंस के श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी और चिकित्सकों द्वारा उन्हें उपचार भी उपलब्ध करवाया जाएगा । शिविर के दौरान सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से खनन, खनन के दौरान सुरक्षा, श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता, सिलिकोसिस सहायता योजना , सिलिकोसिस बीमारी के कारण, लक्षण ,बचाव के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की भी जानकारी दी जाएगी। खनि अभियंता ने इस क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों व खनन पट्टे धारकों को अपने यहां कार्यरत श्रमिकों को स्वास्थ्य की जांच के लिए शिविर में आधार कार्ड की फोटो कॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होने की अपील की है।


Share This News