ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221127 101347 3 हॉस्पिटल में परिजनों ने किया हंगामा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी पर एक नवजात शिशु की मृत्यु के बाद अस्पताल के बाहर परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते नवजात बच्चे की मौत हो गई, जबकि डॉक्टर्स इस मामले में अपना पक्ष रख रहे हैं।बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह कीतासर पीएचसी पर श्रवणकुमार बावरी की पत्नी के प्रसव हुआ। लड़का होने की सूचना परिजनों को दी गई। बताया गया कि जन्म लेने के बाद लड़का रोया नहीं है, ऐसे में उसे श्रीडूंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रैफर कर दिया गया। जहां बच्चे के ग्लूकोज लगाया गया। धीरे धीरे उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई और दोपहर 3 बजे बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का इल्जाम लगाते हुए कहा कि डॉक्टर को कई बार इस बारे में बताया कि बच्चा रो रहा है परन्तु डॉक्टर उसे देखने नहीं आये। परिजनों के गुस्से को देखते हुए भारी पुलिस जाब्ता सीएचसी पहुंचा।
पहले अस्पताल में लड़की की मौत
गांव बिग्गा निवासी श्रवणकुमार बावरी पुत्र गोपीराम बावरी का दुर्भाग्य है कि उसकी एक लड़की की मौत भी इसी तरह श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल में इलाज के दौरान हो चुकी है। एक बेटी के बाद वो एक बेटे को गंवा चुका है। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पिता श्रवण कुमार का आरोप है कि डॉक्टर से बार बार कहा गया कि इलाज करो लेकिन संवेदनहीनता बरती गई।
ऑक्सीजन नहीं पहुंची
उधर, ड्यूटी डॉक्टर दिनेश पडि़हार का कहना है कि मेरे पास सुबह साढ़े आठ बजे इसे लेकर आये। बताया कि नवजात रो नहीं रह था। इसका ट्रीटमेंट किया गया और बच्चा रोने भी लगा। बाद में इसके दिमाग में ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं होने से मौत हो गई।


Share This News