ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221210 WA0206 कोटगेट पुलिस थाने में बच्चों ने देखी पुलिस कार्रवाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

सेमूनौ के विद्यार्थियों का थाना भ्रमण: छात्र छात्राओं ने समझा पुलिस का कामकाज, दूर हुई भ्रांतियाँ
Thar पोस्ट, न्यूज। सेमूनौ इंटरनेशनल टेक्नो स्कूल के कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों ने हमारे सामाजिक सहयोगी विषय के अंतर्गत ‘कोटगेट थाना, रेलवे स्टेशन रोड, बीकानेर’ का भ्रमण किया। उपथाना निरीक्षक सीर कौर ने बच्चों को पुरे थाने का अवलोकन करवाया तथा पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया की बच्चों को मोबाइल का प्रयोग काफी सावधानी से करना चाहिए ताकि साइबर ठगी का शिकार ना हो जाए। किसी भी समस्या के आने पर पुलिस का सहयोग अवश्य लें एवं जांच में पुलिस की मदद करें। कंप्यूटर रूम में अधिकारी ने एफ. आई. आर. दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में बताया। बच्चों ने महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय व हवालात भी देखा। संस्था प्रधान डॉ. नीलम जैन ने बताया की इससे बच्चों को न्यायप्रणाली के महत्व को समझने में सहायता मिलती है।


Share This News