ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221121 130012 बुजुर्ग दंपती को जिंदा जलाने की कोशिश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के राजसमंद जिले में एक पुजारी परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर पेट्रोल बम फेंक दिया जिससे दुकान में मौजूद बुजुर्ग दंपती 80 फीसदी झुलस गया। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर ये हमला किया गया है। वहीं इस मामले में राजस्थान पुलिस की भी बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। ये घटना देवगढ़ थाना क्षेत्र के हीरा की बस्ती गांव का बताया जा रहा है।राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के हीरा की बस्ती में रविवार देर रात बुजुर्ग दंपती को जिंदा जलाने के लिए पेट्रोल बम से हमला कर दिया गया। हमलावरों की संख्या 10 के लगभग बताई जा रही है। इस हमले में पुजारी और उसकी पत्नी 80 फीसदी तक झुलस गए। दोनों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। 


Share This News