ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221118 WA0140 रानी लक्ष्मीबाई जयंती की पूर्व संध्या पर चित्रकला प्रतियोगिता Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post पोस्ट बीकानेर। शास्त्री नगर स्थित आरएलजी संस्थान कार्यालय मे महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र की ओर से रानी लक्ष्मीबाई जयंती की पूर्व संध्या पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई । आयोजक निर्देशिका रेशमा वर्मा ने बालिकाओं को चित्रकला द्वारा रानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर प्रकाश डालने को कहा और उन्हें प्रेरणा स्रोत बताया। चित्रकला प्रतियोगिता के साथ ही बालिकाओं ने नृत्य गायन व नाटक मंचन कर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों द्वारा रानी लक्ष्मीबाई के जीवन का चित्रण किया।
आरएलजी संस्थान अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा रानी लक्ष्मीबाई संपूर्ण नारी शक्ति का प्रतीक है उनके नाम में ही शौर्य और वीरता झलकती है उन्होंने सदा सच्चाई और राष्ट्र के लिए काम किया और अपने प्राणों को निछावर कर दिया जो आज की पीढ़ी को सीखना चाहिए।चित्रकला प्रतियोगिता में साक्षी परी प्रथम रेखा विष्णु द्वितीय आंचल आरूष तृतीय स्थान पर विजेता रहे|महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया व सभी बच्चों को स्टेशनरी किट वितरित किए गए|
कार्यक्रम को सफल बनाने में भंवरी जोशी महक गुप्ता राजेश गुप्ता भवानी सिंह आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही|


Share This News