ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221115 175037 मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में बीकाजी ग्रुप के सहयोग से लगे नए आर.ओ. तथा वाटर कूलर* Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post न्यूज बीकानेर। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन की प्रेरणा से सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के छात्रावासों में विद्यार्थियों को शुद्ध व शीतल पेयजल उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की गई है।
मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. संजीव बुरी ने बताया कि संभागीय आयुक्त की प्रेरणा से बीकाजी ग्रुप द्वारा इन विद्यार्थियों के हॉस्टल के लिए 6 वाटर कूलर और 17 आर ओ लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 6 छात्रावासों में नए आर ओ व वाटर कूलर स्थापित कर दिए गए हैं जबकि गर्ल्स हॉस्टल में एक नया आर ओ स्थापित किया गया है। वहीं 2 वाटर कूलर ठीक करवाए जा रहे हैं। न्यू यूजी छात्रावास में 13 वाटर कूलर लगे हुए हैं, जिनमें से 10 को ठीक करके उनमें नए आरओ लगाए गए हैं, जो वर्तमान में सही तरीके से काम कर रहे हैं। प्राचार्य ने बताया कि संभागीय आयुक्त की पहल पर बीकाजी ग्रुप ने यह सहयोग दिया। इससे छात्र छात्राओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जा सकेगा। विद्यार्थियों ने इसके लिए संभागीय आयुक्त व भामाशाहों का आभार व्यक्त किया है।


Share This News