ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221113 105809 पीबीएम में 14 को वर्ल्ड डायबिटीज डे पर कार्यक्रम, आखिर क्यों होती है शुगर ? Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। वर्ल्ड डायबिटीज डे  14 नवंबर को पीबीएम अस्पताल के डायबिटीज सेंटर में  सुबह 9 बजे से लेकर  दोपहर 3 तक मनाया जायेगा।डायबिटीज सेंटर के इंचार्ज, मेडिसिन यूनिट 1 के यूनिट हेड सीनियर प्रोफेसर डॉक्टर एल ए गोरी के निर्देशन में डॉक्टर  परवेज समेजा, डॉ कुलदीप सैनी, डॉ रवि दत्त रेजिडेंट डॉ अभिलाष,               डॉ कुलदीप, डॉ दशरथ ,डॉ सोहनलाल वर्ल्ड डायबिटीज डे पर मधुमेह रोग से संबंधित सभी जानकारियों का विश्लेषण करंेगे।
डॉ. गौरी ने बताया कि डायबिटीज एक आजीवन रहने वाली बीमारी है। यह एक मेटाबॉलिक डिसॉर्डर है, जिसमें मरीज़ के शरीर के रक्त में ग्लूकोज़ का स्तर बहुत अधिक होता है। जब, व्यक्ति के शरीर में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बन पाता है और शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति ठीक से प्रतिक्रिया नहीं कर पाती हैं। जैसा कि इंसुलिन का बनना शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह रक्त से शरीर की कोशिकाओं में ग्लूकोज़ का संचार करता है। इसीलिए, जब इंसुलिन सही मात्रा में नहीं बन पाता तो पीड़ित व्यक्ति के बॉडी मेटाबॉलिज्म पर भी इसका प्रभाव पड़ता है।


Share This News