IMG 20221112 101417 व्यापारी से 81 रुपये की लूट, इलाके में सनसनी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। अपराधियों के हौंसले बुलंद है। जोधपुर के फलोदी में अनाज व्यापारी से दिनदहाड़े 81 लाख रुपये की लूट हो गई। व्यापारी बैंक से पैसे निकालकर स्कूटर से जा रहा था, तभी कार पर आए बदमाशों ने उससे रुपये से भरा बैग छीन लिया।शुक्रवार शाम सवा चार बजे व्यापारी रमेश गुलेछा बैंक आफ बड़ौदा से 50 लाख रुपये निकाले कर स्कूटी से घर जा रहे थे। इसी दौरान कार सवार चार बदमाशों ने स्कूटी रुकवा लिया और बैग छीनकर फरार हो गए। सूचना पर आननफानन में पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी भी करवाई लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला।पीड़ित ने बताया कि बदमाशों की कार उनकी स्कूटी के साथ ही चल रही थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले तो पता चला कि लुटेरे लगातार रेकी कर रहे थे। फिलहाल पुलिस लुटेरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।


Share This News