IMG 20221111 100034 बीकानेर में ऑनलाइन से तीन तलाक का मामला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में तलाक के मामले न केवल युवाओं में बल्कि उन युगलों में भी हो रहे है जो दशकों से साथ रह रहे हैं। बीकानेर में ताजा मामले के अनुसार करीब 35 वर्षो से एक दूसरे के साथ हमदर्द बनकर रह के बीच तलाक हो जाने का मामला सामने आया है । इस सम्बंध में प्रार्थिया ने जयपुर निवासी अपने पति शाहिद अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है । प्रार्थिया ने इस सम्बंध में बताया कि आरोपी के साथ उसका 1987 में विवाह हुआ था । जिससे उसके दो बच्चे भी है और बालिग है । प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी ने शादी के बाद कई मर्तबा उसके साथ मारपीट की लेकिन घर बसाने के उद्देश्य से उसने किसी को भी कुछ नहीं कहा । प्रार्थिया ने बताया कि 3 जुलाई को उसके पास इलेक्ट्रिक माध्यम से दस्तावेज भेजे । जब प्रार्थिया ने दस्तावेज देखे तो पता चला की आरोपी ने उसे तलाक भेजा है । प्रार्थिया ने बताया कि दस्तावेज के तीसरे पेज पर लिखा था कि में शाहिद अहमद आपको तलाक देता हूं और अपने निकाह बंधन से आजाद करता हूं । प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी ने उसके एवज में 25000 रूपए भी बैंक खाते में जमा करवा दिए और फोन करके एक साथ तीन तलाक दे दिया । प्रार्थिया ने बताया कि इस सम्बंध में उसने 14 अक्टूबर को थाने में परिवाद दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई । जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर व्यास कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।


Share This News