ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221110 092613 बीकानेर : दो युवतियां समेत तीन फंदे से झूले Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर । बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र के अलग-अलग एरिया में दो युवतियों समेत तीन जनों ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज की है। किसी भी मृतक के यहां से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। नयाशहर पुलिस के मुताबिक रामपुरा बस्ती गली नंबर छह में रहने वाले लालचंद डेबाना ने बुधवार शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कई देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने उसे संभाला। तब उसने कमरे में फांसी लगा रखी थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन लालचंद को पीबीएम लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई गणेशकुमार ने पुलिस को बताया कि उसका भाई दो साल से मानसिक रूप से परेशान था।
उसका इलाज भी चल रहा था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मोचरी में रखवाया गया है। ऐसे ही रामपुरा बस्ती की गली नंबर दो में रहने वाली मधु ने सुबह पांच बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति रमेश कुमार की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज की है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। ऐसे ही नत्थूसर बास में रहने वाली एक युवती ने भी बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से भी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका के पिता मणीशंकर सांखला ने पुलिस को बताया कि सुबह जब वह अपनी बेटी निकिता को उठाने के लिए कमरे में गए तो वह नहीं मिली। पास के कमरे में लाइट जलती देख जब वह अंदर गए तो निकिता ने फांसी लगा रखी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवती को हॉस्पिटल लेकर गए, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share This News