ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221110 185453 पहली बार महिलाओं को भी मिलेगा मौका, अग्निवीर वायु भर्ती: आवेदन शुरू Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के तहत ऑनलाइन पंजीकरण 7 नवम्बर से शुरू कर दिये गये हैं। इच्छुक अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार भर्ती से संबधित विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट indianairforce.nic.in और careerindianairforc.cdac.in से इससे जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 23 नवम्बर सांय 5 बजे तक https://agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन कर ऑनलाईन पंजीकरण कर सकते हैं।भारतीय वायु सेना के जूनियर वारेंट ऑफिसर एस.के. ओझा ने बताया कि अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार जो 27 जून 2002 से 27 दिसम्बर 2005 तक जन्मे हैं, वे इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। भर्ती प्रक्रिया हेतु उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय मे किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ अंग्रेजी विषय में 50 फीसदी अंक होना जरूरी है या 03 वर्षीय इजीनियरीग डिप्लोमा धारक या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र है।
वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी बी. एल. मीना ने बताया कि राजकीय सार्दुल उच्च माध्यमिक विद्यालय, सूरसागर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 एवं विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को इस भर्ती से संबंधित जानकारी दी गई।


Share This News